लखनऊ दर्जनों बुलडोजर के साथ जारी है अकबर नगर में अवैध मकान गिराने का सिल सिला
लखनऊ दर्जनों बुलडोजर के साथ जारी है अकबर नगर में अवैध मकान गिराने का सिल सिला
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ के अकबरनगर में ग्यारहघरों पर बुलडोजर चल रहा है। छह पोकलैंड और सोलह बुलडोजर से घर तोड़े जा रहे हैं। बैरिकेडिंग कर इलाके को सील कर दिया गया है। किसी तरह का हंगामा न हो, इसलिए पी एस सी आर ए एफ की आठ कंपनियां मौके पर तैनात हैं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहले शिफ्ट का अभियान रोक दिया गया। अब दोपहर 3 बजे से दोबारा शुरू किया जाएगा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के अफसर सुबह 10 बजे अकबरनगर बुलडोजर और फोर्स लेकर पहुंचे। बुलडोजर को देखते ही लोग घरों का सामान समेटने लगे। प्रशासन ने सामान शिफ्ट करने के लिए फ्री में गाड़ियों की व्यवस्था की है।
अफसरों का कहना है- इस बार अभियान दो शिफ्ट में चलेगा। इसमें ग्यारह सौसे ज्यादा अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे। लोगों को घर खाली करने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने खाली नहीं किया
लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अवैध तरीके से मकान बना लिए गए हैं। यहां पर कुकरैल रिवर फ्रंट विकसित किया जाना है। इसलिए लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से अवैध मकानों, दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। अकबरपुर एरिया में कुल तेरह क्लस्टर बनाए गए हैं। एक-एक क्लस्टर को समतल कर यह कार्रवाई की जाएगी।अब तक सत्रह सौ लोगों को एल डी ए ने आवास दिए हैं
Post a Comment