Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मध्य प्रदेश रीवा में एकतरफा प्रेम में युवक ने घर में घुसकर किशोरी को मारी गोली, गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती

 मध्य प्रदेश रीवा में एकतरफा प्रेम में युवक ने घर में घुसकर किशोरी को मारी गोली, गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ 


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 


रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चाणक्यपुरी में एक युवक ने एकतरफा प्रेम में एक किशोरी को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे दुआरी का रहने वाला आदर्श पांडेय (24) स्कूटी से चाणक्यपुरी पहुंचा और एक घर में घुस गया। वहां मौजूद किशोरी से उसने बहस की और गोली मार दी।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल किशोरी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली किशोरी के कंधे पर लगी है। पूरा मामला एकतरफा प्यार का है। जिस स्कूटी से आरोपित मौके पर पहुंचा था, वह उसे छोड़कर फरार हो गया था। घटना के तुरंत बाद एक अन्य किशोरी मौके पर पहुंची और स्कूटी लेकर वह भी फरार हो गई

अज्ञात युवक ने एक किशोरी को गोली मारकर घायल कर दिया है। उसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के विरुद्ध 307 का मामला पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही है

कोई टिप्पणी नहीं