व्यापार मंडल संग भारतीय किसान मजदूर संघ ने मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन एस डी एम को देकर बाढ़ की समस्या के समाधान संग बकाया गन्ना मूल्य का पेमेंट करवाए जाने की मांग की
व्यापार मंडल संग भारतीय किसान मजदूर संघ ने मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन एस डी एम को देकर बाढ़ की समस्या के समाधान संग बकाया गन्ना मूल्य का पेमेंट करवाए जाने की मांग की
पलियाकलां(खीरी) नगर व्यापार मंडल की अगुवाई में भारतीय मजदूर संघ के साथ तहसील गए तमाम नागरिकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया, जिसमें बाढ़ की बिकट समस्या के समाधान के साथ ही चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करवाए जाने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि बीते सप्ताह शारदा नदी के उफान से आई बाढ़ के पानी की तेज धार ने ग्राम अतरिया के निकट रेल लाइन के नीचे की जमीन को निगल लिया साथ ही सामने नेशनल हाइवे731 के रपटा पुल के साथ ही प्रेम पुलिया को भी तोड़ दिया। बाढ़ के पानी से पलिया भीरा के भीरा के बीच रोड की टूट फूट से भारी वाहनों का आवागमन अभी भी ठप है, हालांकि हल्के वाहनों की किसी तरह आवाजाही चल रही है। बाढ़ के पानी से हजारों एकड़ जमीन की जहां गन्ना और धान की फसलें तहस नहस हो गई। वहीं सैकड़ों एकड़ जमीन को नदी ने निगल लिया, इससे भूपति किसान भूमिहीन हो गए हैं। बाढ़ की विनाश लीला की चपेट में आने से व्यापारी ही नहीं वरन किसान, मजदूर अनचाही आर्थिक तंगी का सामना करने को विवश हो गए हैं।
Post a Comment