फंदे से लटकता मिला युवती का शव पुलिस लाश को नीचे उतरवाकर जांच में जुटी।
फंदे से लटकता मिला युवती का शव पुलिस लाश को नीचे उतरवाकर जांच में जुटी।
अदिति श्री न्यूज़ 24
अतुल तिवारी तहसील मिकीपुर संवाददाता अयोध्या से
अयोध्या
खेत में धान की रोपाई करने गए थे परिजन अयोध्या जनपद के थाना खण्डासा क्षेत्र में फंदे से लटकता युवती का शव मिला। उसके घर के ही कमरे में घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब परिजन खेत धान की रोपाई करने गए थे। पिता डेयरी पर दूध लेकर गया था। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजरौली गांव निवासी रामचरन पासी डेयरी पर दूध देने गए थे। उनकी पत्नी और घर के बच्चे खेत में धान रोपाई कर रहे थे। घर पर उनकी 19 वर्षीय बेटी कुमारी रीना ही मौजूद थी। वह डेयरी पर दूध देकर लगभग 10:00 बजे अपने घर वापस लौटे, तो देखा कि कमरे की छत में लगे फैन हुक से रस्सी के सहारे उनकी बेटी रीना लटकी हुई है। उन्होंने गुहार लगाते हुए रोना चिल्लाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। 112 नंबर डायल कर पीआरबी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती का शव फंदे से नीचे उतरवाया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष विवेक सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवती का शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस ने कमरे में गहन छानबीन की। किंतु कुछ भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। फिलहाल पुलिस घटना की गहन जांच पड़ताल में जुटी है।
Post a Comment