विधायक रोमी साहनी ने संपूर्णानगर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों से मिलकर बांटे लंच पैकेट
विधायक रोमी साहनी ने संपूर्णानगर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों से मिलकर बांटे लंच पैकेट
@डीपी मिश्रा
पलियाकलां(खीरी)। पलिया विधायक रोमी साहनी ने संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के महंगापुर, पंजाबघाट, पुरानी चक्की,बमनगर, गिरधरपुरी सहित अन्य कई गावों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका दुःख दर्द सुनकर लंच पैकेट बांटकर बाढ़ पीड़ितों को अन्य राहत सामग्री सहित मदद हेतु मौके पर ही प्रशासन से बात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विधायक रोमी साहनी अपनी विधानसभा के पलिया क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने आवास पर खाना बनवाकर बराबर स्वयं व अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को खाना पहुंचा रहे है।इस मौके पर उनके साथ रिंटू शर्मा, अभिनव मिश्रा,डिंपल शर्मा,सुनील गुप्ता सहित अन्यलोग मौजूद रहे।
Post a Comment