भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक ........
भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक ........
हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा आम का उत्पादक देश है। हम हर साल लगभग 1.09 करोड़ टन आम का उत्पादन करतें है। इतना ही नहीं हम दुनिया भर के कुल आम उत्पादन में लगभग 57.18% का योगदान देते है। वैसे तो हमारे देश में आम की किस्में लगभग 1500 किस्में उगाई जाती हैं। नवाबी दशहरी आम से लेकर तोते की चोंच के आकार वाले तोतापुरी तक, भारतीय बाजारों में हर साल कई आम की कई किस्में उपलब्ध होती हैं। परंतु, इसमें कई आमों ने अपने लाजवाब स्वाद एवं पौष्टिकता से परिपूर्ण गुणों के कारण देश एवं विदेश को करोड़ों लोगों को अपना दिवाना बना रखा हैं। तों आइए आमों के इस मौसम में इस पोस्ट के माध्यम से देश के प्रमुख आमों की किस्मों एवं उनके सर्वाधिक पैदावार वाले राज्यों के बारे में जानते हैं।
आम और उनका राज्य :~
—————————
01. दशेरी - उत्तर प्रदेश
02. बॉम्बे ग्रीन - उत्तर प्रदेश
03. लंगड़ा - उत्तर प्रदेश
04. रटौल - उत्तर प्रदेश
05. सरौली - उत्तर प्रदेश
06. गुलाब खास - उत्तर प्रदेश
07. चौसा - उत्तर प्रदेश
08. जर्दालु - बिहार
09. अम्रपाली - बिहार
10. मालदा - पश्चिम बंगाल
11. हिमसागर - पश्चिम बंगाल
12. सुवर्णरेखा - उड़ीसा
13. बिजू - आंध्र प्रदेश
14. नेलम - आंध्र प्रदेश
15. इमाम पसंद - आंध्र प्रदेश
16. मल्लिका - तमिलनाडु
17. रुमानी - तमिलनाडु
18. सिंदूरा - तमिलनाडु
19. मोवंदन - तमिलनाडु
20. चंद्रकरण - तमिलनाडु
21. रस्पुरी - कर्नाटक
22. बंगनापल्ली - कर्नाटक
23. टोटापुरी - कर्नाटक
24. मलगोवा - कर्नाटक
25. बदामी - कर्नाटक
26. अल्फांसो - महाराष्ट्र
27. पैरी - महाराष्ट्र
28. केसर - गुजरात
29. वनराज - गुजरात
30. राजापुरी - गुजरात
31. सदाबहार - पंजाब
32. किशन भोग - पश्चिम बंगाल मण्डल कोर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24
Post a Comment