Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

युवक ने लाइसेन्सी बन्दूक से गोली मारकर की आत्महत्या।

 युवक ने लाइसेन्सी बन्दूक से गोली मारकर की आत्महत्या।




अदिति न्यूज श्री न्यूज़ 24 अयोध्या 


जिला संवाददाता उमाशंकर तिवारी



अयोध्या

खण्डासा थाना क्षेत्र के गहनाग गांव में मंगलवार प्रातः 8:30 बजे 36 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर लाइसेंसी बंदूक से गले के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची खण्डासा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय युवक रोहित सिंह पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र सिंह गहनाग गांव में रहता था। शाम को वह जन्माष्टमी महोत्सव में हंसी खुशी शामिल हुआ था लेकिन घर पर सो कर उठने के बाद लगभग 8:30 बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक से गले के नीचे रखकर कमरे के अंदर उसने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो पुत्र हैं जिसमें से बड़ा 18 वर्ष का है और वह इलाहाबाद में पड़ता है जबकि दूसरा 14 वर्षीय लखनऊ में पढ़ाई करता है मृतक दो भाई थे और उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं गोली चलने की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँच गए।

   थानाध्यक्ष खण्डासा विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं