Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

श्री सिध्दीविनायक गणपति मंदिर न्यास के सदस्य सुनील गिरी के पिता का निधन

 श्री सिध्दीविनायक गणपति मंदिर न्यास के सदस्य सुनील गिरी के पिता का निधन



हवाईजहाज में अचानक हुआ तबियत खराब,भोपाल में हुआ था इमरजेंसी लैंडिंग


सुजानगंज,जौनपुर। श्री सिध्दीविनायक गणपति मंदिर न्यास प्रभादेवी महाराष्ट्र के सदस्य सुनील दसरथ गिरी के पिता दसरथ गिरी का दिनाँक 15 अगस्त को अचानक निधन हो गया,उनका पैतृक गांव सुजानगंज में ग्राम सुल्तानपुर है उनके निधन पर महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह,व प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने शोक जताया।


 जानकारी के अनुसार सुजानगंज के ग्राम सुल्तानपुर गाँव निवासी सुनील दसरथ गिरी जो श्री सिध्दीविनायक गणपति मंदिर न्यास प्रभादेवी महाराष्ट्र के सदस्य है के पिता दसरथ गिरी दिनाँक 15 अगस्त को बाबतपुर से मुम्बई जा रहे थे कि अचानक हवाई जहाज में उनकी तबियत खराब हो गयी  जिनके उपचार के लिए जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग भोपाल मे हुआ उसके बाद उन्हें भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनील दसरथ गिरी जो राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस मुंबई के अध्यक्ष है ने बताया कि 27 अगस्त को उनके पिता का त्रयोदश कार्यक्रम उनके पैतृक गांव सुजानगंज के ग्राम सुलतानपुर से होगा।

कोई टिप्पणी नहीं