Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पालिया मांटेसरी स्कूल में ध्वजारोहण के बाद पालियाड समिति ने बंगलादेश में हुए नर संहार के विरोध में निकाला शांतिमार्च

 पालिया मांटेसरी स्कूल में  ध्वजारोहण के बाद  पालियाड समिति ने बंगलादेश  में हुए नर संहार के विरोध  में निकाला शांतिमार्च


@डीपी मिश्र

पलियाकलां(खीरी)। 78 वां स्वाधीनता दिवस  15 अगस्त  के पावन अवसर पर पलिया मांटेसरी स्कूल में एमडी अनूप कुमार गुप्ता ने झंडा फहराकर स्कूल में अयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

 जानकारी के अनुसार पलियाड समिति 2024 में जरनैल सिंह, मेहर चंद अरोड़ा, निरंजन लाल अग्रवाल, दर्शन सिंह हिन्दुस्तानी, धर्मेंद्र अरोड़ा, अवनीश वर्मा, पुष्पा देवी एवम सभी सदस्यों की उपस्थिति में अशोक आर्य ने झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। 

 तत्पश्चात बंगला देश में हिंदुओं के नरसंहार पर  दर्शन सिंह हिंदुस्तानी के नेतृत्व में  शांति मार्च का जुलूस  नगर के तहसील गेट तक निकाला गया। जहां पर बंकादेश में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनिट का मौन रखा गया। 

मौन समापन के बाद पालियाड समिति अध्यक्ष   अनूप कुमार गुप्ता ने बंगला देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने व उन्हें हुए नुकसान की भरपाई करने को वहां की सरकार को आगे कार्यवाही करने हेतु भारत सरकार से आग्रह करने का अनुरोध किया।                     शांति मार्च प्रारम्भ से बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित स्वाधीनता दिवस सभा में सचिव राजेश गुप्ता ने संचालन किया। पूर्व जिला मंत्री अमित महाजन ने स्वाधीनता दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते भारत को महान बनाने के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित कार्यक्रम का समर्थन करते हुए अनुसरण करने का आवाह्न किया।                        तहसील अध्यक्ष जसपाल गहोनिया ने स्वाधीनता दिवस पर स्वदेशी सामान एवं स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर दिया ।  तत्पश्चात पलियाड कमेटी के सदस्यों ने सरकारी अस्पताल जाकर सभी भर्ती मरीजों को उनकी  खुशियों में हिस्सेदार बनाते हुए एक एक राष्ट्रीय ध्वज,  मिठाई व फल वितरित किए।                         कार्यक्रमों में सचिव  राजेश गुप्ता, व्यापार मंडल के सचिव राजेश कुमार शुक्ला, अवनीश वर्मा ,राम चन्द्र शुक्ल , निरंकार बरनवाल, डाक्टर फ़ज़ल अहमद , फिरोज अहमद , मनीष अरोड़ा , आदित्य अरोरा, केडी सिंघल , राजीव शुक्ला, रघुनाथ राठौर , गौरव अग्रवाल, राम चन्द्र शुक्ल , निरंकार बरनवाल,  डाक्टर फ़ज़ल अहमद,

 फिरोज अहमद,

 मनीष अरोड़ा , आदित्य अरोरा , केडी सिंघल , राजीव शुक्ला, रघुनाथ राठौर , गौरव अग्रवाल,साहू जी, जसवीर फ्लोरा ,कुंवर सेन जायसवाल, आदित्य मौर्य,

 गौरव अग्रवाल,रघुनाथ राठौर आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं