Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

खीरी मीडिया क्लब का हुआ गठन, मनोज शर्मा बने अध्यक्ष

 खीरी मीडिया क्लब का हुआ गठन, मनोज शर्मा बने अध्यक्ष



लखीमपुर खीरी, खीरी मीडिया क्लब की कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को कंफर्ट इन होटल में हुआ। जिसमें सर्व सहमत से न्यूज़ 18 के जिला संवाददाता मनोज शर्मा को अध्यक्ष और एनडीटीवी के जिला संवाददाता प्रतीक श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया। गठन के समय कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद है। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर भारत समाचार के जिला संवाददाता, शारिक खान और अशोक शुक्ला, कोषाध्यक्ष के पद पर मयंक त्रिवेदी, मंत्री के पद पर सैयद फैसल और रमेश मिश्रा का चयन हुआ। संयुक्त मंत्री पद पर अब्दुल सलीम खान बिजुआ, मंत्री के पद पर रितेश भसीन मन्नी, मीडिया प्रभारी के पद पर आनन्द तिवारी, अजय मिश्रा व विधि प्रकोष्ठ संयोजक के पद पर  सूरज सिंह चौहान को चुना गया। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्यों में अनिल वर्मा, गोपाल गिरी, देवेश पांडे, शिवम बाजपेयी, मो. साजिद खान, शादाब रज़ा, शिवम राठौर मोहम्मदी, महबूब अली मितौली, राजन गुप्ता संसारपुर, विवेक सिंह कस्ता, प्रभाकर शर्मा, पवन तिवारी, धर्मेंद्र राजपूत व अफ़ज़ल सिद्दीकी चुने गए। वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पांडे व देवकांत पांडे ने कार्यकारणी को शपथ दिलाई।

कोई टिप्पणी नहीं