Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नगर व्यापार मंडल चुनाव में अनूप मिश्रा अध्यक्ष संग संदीप बंसल महामंत्री चुने गए

 नगर व्यापार मंडल चुनाव में अनूप मिश्रा अध्यक्ष संग  संदीप बंसल महामंत्री चुने गए


@डीपी  मिश्रा

पलियाकलां(खीरी)।नगर व्यापार मंडल के चुनाव में हुए मतदान में अनूप मिश्रा ने एक बार फिर अपना  अध्यक्ष पद बरकार रखा। मतों  की गणना में पचास फीसदी मत हासिल कर अनूप मिश्रा ने अध्यक्ष  पद हासिल कर लिया, जबकि महामंत्री  पद पर  355 मत हासिल कर सुनील बंसल डब्बू ने विजय हासिल की। इस बार  व्यापार मंडल का चुनाव काफी हाईटेक रहा, व्यापारियों ने  भी खासा उत्साह दिखाया  अग्रसेन धर्मशाला में सुबह शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में  व्यापारियों ने लाइन लगाकर मतदान किया, बताया गया कि 1376 व्यापारी मतदाताओं में से   1021 व्यारियों ने मतदान किया। मतदान समापन के बाद शुरू हुई   मतगणना के दौरान धर्मशाला के बाहर  व्यापारियों की खासी गहमागहमी रही।

 जानकारी के अनुसार नगर व्यापार मंडल चुनाव  में कुल 1376 व्यापारियों मे से  1021 मतदाताओ ने  मतदान किया।जिसमे से अध्यक्ष पद पर  पचास फीसदी से अधिक583 वोट पाकर अनूप मिश्रा ने एक बार फिर अध्यक्ष  पद पर विजय हासिल कर ली,जबकि उनके  सामने युवा प्रतिद्वंदी धीरज गुप्ता  को  438 मत मिले।

इसके अतरिक्त महामंत्री पद पर 355 वोट पाकर जहां संदीप बंसल डब्बू विजय हुए तो  वहीं  निवर्तमान महामंत्री कुमार जैन को  274 मत मिले। जबकि

 महामंत्री पद पर ही राजीव गुप्ता को 226 मत  औरआशीष अग्निहोत्री को 166 वोट मिले।

कोई टिप्पणी नहीं