Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पहुंची अयोध्या..

 महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पहुंची अयोध्या.. 



बोलीं - राम भारत के आदर्श, वह मन में बसे हैं, 500 वर्षों के संघर्ष का विराम प्रधानमंत्री के हाथों हुआ ...


अदिति न्यूज़ /श्री न्यूज़ 24 अयोध्या


ब्यूरो चीफ अयोध्या*दलबहादुर पांडेय


महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव आज अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की। कारसेवकपुरम में राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंघल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।



        इस मौके पर अपर्णा यादव ने अयोध्या को पावन धरती बताते हुए कहा, "यहां आकर हमेशा अच्छा लगता है। श्रीराम भारत के आदर्श हैं, जो सबके मन में बसे हुए हैं। अयोध्या के 500 वर्षों के संघर्ष का विराम प्रधानमंत्री के कर कमलों से हुआ।"

       अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण में कारसेवकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, "कारसेवकों का भी धन्यवाद, जिन्होंने इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्हीं की प्रेरणा से आज रामलला भव्य मंदिर में स्थापित हैं।

       राहुल गांधी द्वारा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर दिए गए बयान को लेकर अपर्णा यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम ठीक से नहीं देखा। क्या उद्योगपति देश का हिस्सा नहीं हैं? प्रधानमंत्री ने मंदिर निर्माण करने वाले श्रमिकों पर फूलों की वर्षा की, जो इतिहास में पहली बार हुआ है।" उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके परिवार में तीन-तीन प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन किसी ने भी सेवकों के पांव धोकर उनका स्वागत नहीं किया।

        अपर्णा यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, "राहुल गांधी चीन के प्रधानमंत्री से मिलने चले गए थे, जबकि अयोध्या की जनता मंदिर निर्माण में सेवा कर रही थी। राहुल गांधी देश को भड़काने वाले भाषण देकर कुछ नहीं कर पाएंगे। अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रधानमंत्री और रामलला पर बयान देना उन्हें गर्त में धकेल देगा, और उन्हें कोई उबार नहीं पाएगा।

        समाजवादी सांसद अफजाल अंसारी द्वारा साधु-संतों पर दिए गए बयान को लेकर अपर्णा यादव ने कहा, "अफजाल अंसारी अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन साधु-संतों पर इसका कोई असर नहीं होगा।" उन्होंने अखिलेश यादव के माफिया और मठाधीश बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हर व्यक्ति को अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन सदन में मर्यादित रहकर बयान देना चाहिए।

"

        

तिरुपति बालाजी मंदिर में चर्बी युक्त प्रसाद की शिकायत पर अपर्णा यादव ने कहा, "भगवान के प्रसाद में मिलावट करना बहुत गलत है। इस मामले की सही जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

       

उपचुनाव के बारे में अपर्णा यादव ने कहा, "हम उपचुनाव के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ चुनाव जीतेंगे।"

कोई टिप्पणी नहीं