शिवसिंह ने खेल रक्वी इंडिया में प्रथम स्थान किया हासिल क्षेत्र में खुशी की लहर
शिवसिंह ने खेल रक्वी इंडिया में प्रथम स्थान किया हासिल क्षेत्र में खुशी की लहर
महराजगंज,जौनपुर
वृत्तपत्र विक्रेता अरविंद सिंह के पुत्र शिव सिंह ने खेल रग्बी इंडिया में चयनित होकर अपने माता पिता के साथ पूरे प्रदेश देश का नाम रोशन कर दिया,शिव सिंह के पिता अरविंद गोरखनाथ सिंह का मूल निवास फत्तुपुर जौनपुर उत्तर प्रदेश है,अरविंद सिंह मुंबई में नेवी नगर में वित्र पत्र विक्रेता का व्यवसाय करते है और बड़ी लगन से अपने बच्चो के उज्वल भविष्य के लिए दिन रात मेहनत करते है है अपने पिता के इसी लगन को देखते हुए उनसे प्रेरणा लेते हुए शिव सिंह ने भी अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं रखी,और रग्बी इंडिया में प्रथम स्थान पर चयनित हुए,उनकी इस सफलता से देश समाज और क्षेत्र के सभी लोग बहुत ही प्रसन्न है,सभी ने बहुत बधाई भी दी इसी क्रम में वित्रपत्र विक्रेता कल्याण संघ(रजी.) ने संघ के सभी सदस्यों और कंपनी के बड़े अधिकारियों के साथ बहुत ही जोर शोर से सीएसटी डिपो पर शिव सिंह का स्वागत किया,जिसमे विशेष रूप से संघ के अध्यक्ष सीएल सिंह,महामंत्री घनश्याम यादव,शिव अरविंद कुमार सिंह,राजेश सिंह,डब्बू सिंह,राम सुरेश यादव आदि अन्य लोग शामिल रहे,सभी लोगो ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की अपने स्नेहभरा आशीर्वाद दिया
Post a Comment