वर्सोवा विधानसभा में राहुल गांधी के व्हाइट शर्ट अभियान का शुभारंभ
वर्सोवा विधानसभा में राहुल गांधी के व्हाइट शर्ट अभियान का शुभारंभ
वर्सोवा मुंबई
वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र में आज रमेश चेन्निथला जी के मुंबई आगमन के उपलक्ष में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस महासचिव और उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के एडवोकेट अवनीश तीर्थराज सिंह ने राहुल गांधी के व्हाइट शर्ट अभियान का अनावरण किया।
इस अभियान का उद्देश्य पारदर्शिता, सादगी और दृढ़ता के मूल्यों को बढ़ावा देना है। राहुल गांधी के इस संदेश को आगे बढ़ने का संकल्प लेते हुए सैकड़ों नवयुवकों ने व्हाइट शर्ट धारण किया।रमेश चेन्निथला जी ने इस अवसर पर कहा, "यह अभियान हमारे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।"एडवोकेट अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा, "हम राहुल गांधी जी के इस अभियान को महाराष्ट्र सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"इस कार्यक्रम में वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और युवा नेता उपस्थित थे।
Post a Comment