Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खींचा श्रीराम का रथ और उतारी भगवान की आरती।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खींचा श्रीराम का रथ और उतारी भगवान की आरती।




श्री न्यूज 24 /अदिति न्यूज अयोध्या



ब्यूरो चीफ अयोध्या दलबहादुर पांडेय


======उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव समारोह से पहले पहुंचे अयोध्या। श्री राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया। नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद राम नगरी में पहली बार ऐसा दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम सीता और लक्ष्मण हनुमान और अन्य लोगों के साथ 'पुष्पक विमान' (हेलीकॉप्टर) से अयोध्या पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया गया उनका स्वागत।

           भगवान राम के रथ को मुख्यमंत्री और अन्य लोगों ने राम दरबार स्थल तक खींचकर पहुंचाया। मुख्यमंत्री द्वारा उनकी आरती उतारी गई। पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा। दीपोत्सव समारोह के अंतर्गत छोटी दीपावली पर झांकियों की एक शोभायात्रा निकाली गई। रामायण के प्रसंगों को अनुकूल झांकियों में देशभर के शास्त्रीय नर्तकों ने अपनी प्रस्तुतिकरण कर लोगों के मन को लुभाया।

         झांकियों का बिशेष आकर्षण रहा।



राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक निकाली गई 18 विशेष झांकियां इस दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण रहीं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने झांकियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन झांकियों में रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान रामपथ पर रंग-गुलाल उड़ने के साथ जमकर आतिशबाजी भी हुई

        

       इस भव्य शोभायात्रा में साकेत महाविद्यालय के छात्रों ने पुत्रेष्टि यज्ञ से लेकर श्रीराम के राजतिलक तक के विभिन्न प्रसंगों को बड़े ही सुंदर ढ़ंग से झांकियों के रूप में प्रस्तुत किया। झांकियां साकेत महाविद्यालय से निकलकर राम कथा पार्क तक पहुंची।

कोई टिप्पणी नहीं