Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अयोध्या के छात्र ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर बढाया अयोध्या का मान

 अयोध्या के छात्र ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर बढाया अयोध्या का मान



अदिति न्यूज़ श्री न्यूज़ 24 अयोध्या 


जिला संवाददाता उमाशंकर तिवारी 



अयोध्या

उत्तर प्रदेश सरकार भाषा विभाग संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में श्री राजगोपालस्नात्कोत्तर संस्कृत महाविद्यालय अयोध्या (विप्र संजीवनी परिषद गुरुकुल अयोध्या)के छात्र श्री सूरज द्विवेदी श्लोक अन्त्याक्षरी में प्रदेश में प्रथम स्थान एवं श्री अमित पाण्डेय कंठस्थ प्रतियोगिता में सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त करके पूरे प्रदेश में अयोध्या का झंडा बुलंद किया। प्रदेश में स्थान प्राप्त करना ही गर्व की बात है। और प्रथम स्थान प्राप्त करना उससे भी अधिक। किसी भी संस्था की योग्यता अथवा स्तर उसके छात्रों से ही निर्धारित होती है।श्रीराजगोपालसंस्कृतस्नात्कोत्तर महाविद्यालय अयोध्या (विप्रसंजीवनीपरिषदगुरुकुल) विगत कई वर्षों से उसके छात्रो के प्रदर्शन से जानी जाती रही है। डा0अशोक पाण्डेय प्राचार्य-श्रीराजगोपालसंस्कृतस्नात्कोत्तर महाविद्यालय अयोध्या एवं संस्थापक -विप्रसंजीवनीपरिषद गुरुकुल अयोध्या ने बताया कि विगत कई वर्षों से इस संस्था के छात्र इसी तरह परे प्रदेश मे अपनी योग्यता का परचम लहरा रहे है। किन्तु प्रदेश सरकार 200 वर्ष पुराने इस संस्था का अब तक जीर्णोद्धार नही करा सकी । इसकी बिल्डिंग में बैठकर पठन पाठन करना बहुत ही मुस्किल हो रहा है।डा0अशोकपाण्डेय अपने आवास पर कई बच्चों को निःशुल्क आवास एवं शिक्षा की व्यवस्था दिए हुए है।शासन को कई बार पत्र लिखने एवं कई चैनलो पर अपना वक्तव्य देने पर भी ब तक कोई कर्यवाही नही हुई है।डा0पाण्डेय ने बताया यह हमारे देश की विडम्बना है कि जिस संस्था के छात्र सम्पूर्ण प्रदेश मे शिक्षा एवं अन्य कार्यों में अपना सर्वोच्च दे रहे है उसी संस्था की सबसे अधिक अवहेलना उ0प्र0सरकार द्वारा की जा रही है। इस संस्था से अब तक कई छात्र जे0आर0एफ0 एवं धर्म गुरु तथा अन्यान्य प्रतियोगिताओं मे अपना सर्वोच्च प्रदर्शन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं