Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

उत्तर भारतीय समाज के एकजुटता का संदेश: चंद्रकांत त्रिपाठी ने किया संवाद यात्रा का नेतृत्व

 उत्तर भारतीय समाज के एकजुटता का संदेश: चंद्रकांत त्रिपाठी ने किया संवाद यात्रा का नेतृत्व



मुंबई:रविवार, 13 अक्टूबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत त्रिपाठी ने नायगांव से नालासोपारा मेडिकल कॉलेज तक संपन्न हुई उत्तर भारतीय हिंदी भाषी संवाद यात्रा में भाग लिया। यह संवाद यात्रा श्री नागेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित की गई थी, जिसमें उत्तर भारतीय समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।


यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे नायगांव से हुआ और यात्रा शाम 6 बजे नालासोपारा मेडिकल कॉलेज में संपन्न हुई। इस यात्रा के दौरान चंद्रकांत त्रिपाठी ने उत्तर भारतीय समाज के समक्ष अपनी विचारधारा को रखा और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। त्रिपाठी ने समाज को संगठित होने और एकजुटता के साथ अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "उत्तर भारतीय समाज को अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। हमारी भाषा और संस्कृति हमें एक सूत्र में पिरोती है, और इसी के माध्यम से हम अपनी आवाज को मजबूती से उठा सकते हैं।"


इस संवाद यात्रा के माध्यम से उत्तर भारतीय समाज को जागरूक करने और एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के समापन के दौरान, त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह यात्रा समाज की एकजुटता और जागरूकता बढ़ाने में सफल रही है।


श्री नागेंद्र तिवारी ने भी इस सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उत्तर भारतीय समाज को अपने मुद्दों पर चर्चा करने और संगठित होने का अवसर प्रदान करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं