Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई

 विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई



विद्या भारती विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम आरवरकर, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री, विद्या भारती,प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति राम जी सिंह,प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति मिथिलेश जी,संभाग निरीक्षक सुरेश सिंह,कोषाध्यक्ष विमल अग्रवाल,प्रधानाचार्य यू पी बोर्ड योगेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य सीबीएसई अरविन्द सिंह चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पर्चन व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह चौहान ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया।

प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन मे *भगवान बिरसा मुंडा की महत्ता* को बताया।उन्होंने कहा की भगवान बिरसा मुंडा एक महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे। उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया।हमें बिरसा मुंडा जी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्रीराम आरवरकर के द्वारा अखिल भारतीय अंडर 14 हैंडबाल प्रतियोगिता  अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैयाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। *मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा लगायी गयी विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।*

*विद्यालय की छात्रा बहनों के द्वारा अतिथियों के समकक्ष मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया जो अत्यंत सराहनीय रहा।*

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्रीराम आरवरकर ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और दर्शन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन के माध्यम से हमें स्वतंत्रता, समानता, और न्याय के लिए लड़ने का संदेश दिया है। *इसी के साथ मुख्य अतिथि के द्वारा कक्षा 10 व कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया गया।* 

भैया रमन बाजपेई के द्वारा बनाया गया रोबोट आकर्षण का विशेष केंद्र रहा। यह रोबोट व्यक्ति का ब्लड प्रेशर, तापमान व ECG को मापने में सक्षम है।जिसे सरकार द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

अंत मे विद्यालय के  अरविन्द सिंह चौहान ने उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी महानुभावों व भैया बहनों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं