Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राजनीतिक पार्टियों को दिखानी होगी अपनी ताकत तभी मिलेगा राजनीतिक हिस्सा - दुर्गा प्रसाद साहू।

 राजनीतिक पार्टियों को दिखानी होगी अपनी ताकत तभी मिलेगा राजनीतिक हिस्सा  - दुर्गा प्रसाद साहू।  



बदलापुर जौनपुर 



 बदलापुर क्षेत्र के ग्राम सभा हिम्मतपुर में आयोजित गया जगन्नाथ के विशाल भंडारे में परिवर्तन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू ने कहा की साहू समाज को स्थापित राजनीतिक पार्टियों के अंदर डर और भ्रम "वोट की चोट" से पैदा करना होगा तभी राजनीति में  भागीदारी मील पाएगी। "भय बिन होइ न प्रीत" का हवाला देते हुए कहा कि जिन छोटी-छोटी पार्टियों ने बड़ी पार्टियों को वोट की चोट का डर भय दिखाया उसे लेकर अपने समाज की सुरक्षा और विकास दोनों काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में तकरीबन 5000 लोगों का जन सैलाब उमड़ा हुआ था। उपरोक्त विशाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कृष्ण कुमार साहू,‌ विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री गंगा प्रसाद गुप्ता और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू ने किया। वक्ताओं में कृष्ण कुमार साहू, गंगा प्रसाद गुप्ता एडवोकेट, प्रदेश महासचिव मुन्नालाल साहू, डाक्टर नीरज स्वामी महाराज, नन्हकऊ गुप्ता (प्रबंधक) अखिल साहू, पवन साहू, हीरालाल गुप्ता मास्टर एवं साहू कल्याण समिति जौनपुर के जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के लोगों के अंदर सामाजिक चेतना, राजनीतिक चेतना और शैक्षिक चेतना का विस्तार बहुत जरूरी हो गया है। उपस्थित लोगों में मोतीलाल साहू (कोइरीपुर) विजय गुप्ता (पहाडपुर) रामसागर गुप्ता हरिश्चंद्र गुप्ता (लोहरियाव)  दयाराम साहू (बहरीपुर) डॉ संतोष गुप्ता प्राचार्य, रमेश चंद साहू, डाक्टर शिव कुमार साहू (खुटहन), पार्टी संगठन मंत्री राम आसरे साहू, शिव कुमार साहू, रमई राम साहू, आलोक गुप्ता, मोहनलाल साहू, डॉ संतोष गुप्ता एडवोकेट राजेश गुप्ता (सभासद) महेंद्र साहू, लालता प्रसाद गुप्ता (बरईपार) प्रेमचंद साहू, बटेश्वर साहू, सहित अर्जुन साहू, ठाकुर दीन साहू, विशेश्वर साहू आदि लोग उपस्थित रहे। इनकी उपस्थिति के दौरान परिवर्तन समाज पार्टी की सैकड़ो लोगों ने सदस्यता भी ग्रहण की। भंडारे के आयोजक श्री मुखराम साहू ने मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि सभी सम्मानित जनों का माला पहनकर और साल देकर बड़े आदर के साथ सभी अतिथियों को सम्मानित किया। अंत में आऐ हुए तमाम अतिथियों, वक्ताओं उपस्थित सम्मानित जनों  और भंडारा आयोजक मुखराम साहू के प्रति परिवर्तन समाज पार्टी के जिला प्रभारी नन्हकऊ साहू ने आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता है धर्मचंद साहू ने बड़ी ही सफलता के साथ संपादित किया।

कोई टिप्पणी नहीं