Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सोने का होगा राम मंदिर का शिखर: 10 फीट शिखर पर लगाया जाएगा स्वर्ण।

सोने का होगा राम मंदिर का शिखर: 10 फीट शिखर पर लगाया जाएगा स्वर्ण।




अदिति न्यूज/श्री न्यूज 24

अयोध्या 


मंडल ब्यूरो अयोध्या दलबहादुर पांडेय


15 मार्च तक परकोटा का तीन चौथाई कार्य होगा पूर्ण अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। इसके साथ परकोटे का निर्माण कार्य चल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक आज यानी शुक्रवार को हो रही है। इससे पहले समिति के अध्यक्ष बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। मंदिर का निरीक्षण किया। चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा " राम मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है, निर्माण में मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है, लेकिन अभी भी अपेक्षाकृत संख्या कम है। राम मंदिर निर्माण के बाद करीब 10 फीट शिखर में सोने की परत लगाई जाएगी। अभी पूरे शिखर पर परत लगाने की कोई योजना नहीं है। 15 मार्च तक पूर्ण हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण नृपेंद्र मिश्र ने कहा "15 मार्च तक राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। परिसर में बन रहे सप्त मंदिर का कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा, परकोटा का तीन चौथाई कार्य पूर्ण होने की ओर है। राम कथा का आर्ट वर्क पूरा हो गया है। विद्युत सब स्टेशन, फायर स्टेशन व सीवर ट्रीटमेंट प्लांट जनवरी के अंत तक ट्रस्ट को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं