विद्यालय में मनाई गई भारत के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती
विद्यालय में मनाई गई भारत के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती
बच्चों ने जाना डॉ. राजेंद्र प्रसाद को
महराजगंज जौनपुर
क्षेत्र के दुगौली स्थित चिल्ड्रेन स्कूल आफ आर्ट में मंगलवार के दिन डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी की जयंती बच्चों द्वारा मनाई गई वही प्रबंधक प्रदीप के सिंह ने बच्चों को बताया कि डॉ राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे। और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारत गणराज्य का संविधान दिया था। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल में 1946 एवं 1947 मेें कृषि और खाद्यमंत्री का दायित्व भी निभाया था। लोग सम्मान से उन्हें प्रायः 'राजेन्द्र बाबू' कहकर पुकारा थे। इस मौके पर अध्यापक एवं अध्यापिकाओं में प्रदीप कुमार सिंह, अनूप यादव, साक्षी सिंह, मोहित सिंह, खुशी सिंह, शैलेंद्र यादव, साक्षी चौरसिया,काजल उपाध्याय उपस्थित रही।
Post a Comment