Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रेमी जोड़े की पिटाई का मामला,लडकी पक्ष के नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

 प्रेमी जोड़े की पिटाई का मामला,लडकी पक्ष के नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज



लखीमपुर खीरी। प्रेम विवाह करने वाले जोड़े की पिटाई और युवती के अपहरण  करने के मामले में खीरी थाना पुलिस ने युवती पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गांव फरेनदहा पुरवा मौजा बेलहौरा निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई महेंद्र ने सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के गांव डिगरी निवासी मीरा देवी से 30 में 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। इस बात से लड़की पक्ष नाराज रहा रहा था। बताया जाता है कि घर में आयोजित होने वाले जन्मदिन के मौके पर दोनों लोग घर आए थे। इस बात की जानकारी लड़की के परिवार जनों को हुई तो वह शनिवार सुबह करीब 4:00 लड़के के घर पहुंच गए। लड़की पक्ष से कमल किशोर, महेश ,धीरू, पंकज, जसवंत ,शिवकुमार ,श्री कृष्ण, जगजीवन व महेश ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। घर में घुसकर परिवार पर हमला बोल दिया। हादसे में राजकुमार के अलावा परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। शोर शराबा होने पर ग्रामीण एकत्र होने लगे। मौका पाकर महेंद्र की पत्नी मीरा देवी को अपने साथ लेकर भाग निकले थे। इधर गांव में अपहरण होने की सूचना मिलने के बाद थाना खीरी पुलिस के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया । वहीं राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं