Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आत्म उत्थान के लिए चलें वेद के मार्ग पर

 आत्म उत्थान के लिए चलें वेद के मार्ग पर



सच्चे ईश्वर की पूजा करने को कहता है आर्य समाज


काहे होत उदास मना जब भगवान तेरे पास..


समापन पर दस विभूतियों को आर्य सम्मान से किया अलंकृत_______

अजय शर्मा ( संवाददाता )

आगरा। कमला नगर स्थित महर्षि दयानन्द पार्क में आर्य समाज मंदिर बल्केश्वर व कमला नगर शाखा के वार्षिकोत्सव पर चल रहे चार दिवसीय वृहद यज्ञ एवं वेद कथा के समापन पर आर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मेरठ से आये मुख्य वक्ता आचार्य डॉ. वेदपाल आर्य ने कहा कि आर्य समाज मनुष्यो को अवगुण त्यागने की प्रेरणा देता है। वेद की शिक्षाओं को जाने बिना मानव का कल्याण संभव नहीं है। आत्म उत्थान के लिए भी हमें वेद के मार्ग पर चलना होगा। मनुष्य यदि वेद मार्ग पर चले तो उसके जीवन में कभी दुख नहीं आ सकते। वाद्य यंत्र हारमोनियम के तरानों पर जरा रखना भरोसा भगवान पे, तेरी नैया चलेगी तुफान में, काहे होत उदास मना जब भगवान तेरे पास रे., मैं पत्थर पूजा ना करू मेरा ईश्वर में विश्वास.., मन मीत बसा मन में... आदि भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बिजनौर से आये भजनोपदेशक कुलदीप आर्य ने संकीर्तन को नयी ऊंचाई पर पहुंचा दिया। प्रातः 8 बजे चारो वेदो के मंत्रोचारण से विश्वेन्द्र आर्य पुरोहित ने करीब सौ आर्य दम्पति जोड़ो ने पांच कुण्डीय महायज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति की कामना की। 


कुलदीप आर्य ने भजनो के माध्यम से बताया कि आर्य समाज सच्चे ईश्वर की पूजा करने को कहता है, यह ईश्वर वायु और आकाश की तरह सर्वव्यापी है, वह अवतार नहीं लेता, वह सब मनुष्यों को उनके कर्मानुसार फल देता है, अगला जन्म देता है। इस दौरान वैदिक यज्ञ व वेद कथा को घर-घर पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया । वेद कथा में सैंकड़ो की संख्या में आर्यजनो ने धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री यतेंद्र आर्य ने किया। इस अवसर पर प्रधान अवनींद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल आर्य, केपी सिंह आर्य, हंसराज आर्य, प्रमोद जिंदल, जितेंद्र आर्य, अनुज आर्य, मनोज खुराना, राजीव दीक्षित, विजय अग्रवाल, विजयपाल सिंह चौहान, राकेश तिवारी, उषा गुप्ता, कांता बंसल आदि मौजूद रहे।

इन्हें मिला आर्य सम्मान

समापन पर आर्य समाज मंदिर की बल्केश्वर व कमला नगर शाखा द्वारा समाज में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर तीरथराम शास्त्री, करुणेश आर्य, डॉ. केके अग्रवाल, राधेश्याम आर्य, अनुभव शर्मा, देवेश गुप्ता, प्रभा मरवा, नमिता बाधवा, प्रेमा वीरेंद्र कनवर और सुषमा ऋषि ठाकुर को आर्य सम्मान से सम्मानित किया गया।

अजय शर्मा( संवाददाता की रिपोर्ट )

कोई टिप्पणी नहीं