Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जौनपुर, हिमाचल के राज्यपाल भी साथ मौजूद

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जौनपुर, हिमाचल के राज्यपाल भी साथ मौजूद



जौनपुर। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को एक सांस्कृतिक समारोह में शामिल होने जौनपुर पहुंचे। मछलीशहर में आयोजित भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री जगत नारायण दुबे की पौत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। साथ में सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला भी पहुंचे। दोनों का भव्य स्वागत किया गया।


इस दौरान उन्होंने जगत नारायण दुबे से बातचीत की। परिजनों का हालचाल जाना। दूल्हन को आर्शिवाद प्रदान किया। करीब 50 मिनट तक कार्यक्रम में रुके। इसके बाद हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूरी राज्यपाल के आगमन के लिए विशेष हैलीपैड बनाया गया था।

वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रकाश शुक्ला भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने रक्षा मंत्री से काफी देर तक बात की। शिव प्रकाश शुक्ला सड़क मार्ग से पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में करीब 30 मिनट रहने के बाद वे भी अपनी कार से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि जिला प्रशासन ने दोनों वीवीआईपी अतिथियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

कोई टिप्पणी नहीं