उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन
नालासोपारा (पूर्व), 24 जनवरी 2025: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बहुजन विकास आघाडी और उत्तर भारतीय विकास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम के.एन.पी.डी. हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज, तुलिंज रोड पर आयोजित हुआ, जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति ने इसे यादगार बना दिया।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजीवजी पाटील, श्री क्षितिजजी ठाकूर, सी. प्रविणाताई ठाकूर, और श्री राजेश पाटील जैसे प्रतिष्ठित नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभापति वंशनारायण मिश्रा (टिकोरी) ने की।
कवि सम्मेलन की झलकियां
सम्मेलन में देश के जाने-माने कवियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। हास्य, वीर, और गजल विधा के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. रजनीकांत मिश्र,विवेक सिंह गज़ली,श्वेता मिश्रा,महेश दुबे, ज्योति त्रिपाठी, और निडर जौनपुरी जैसे कवियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। वीर रस के ओजस्वी गीत और हास्य कविताओं ने समां बांध दिया,और लोगो ने तालियों की करतल ध्वनि से हौसला अफजाई करते रहे।
पत्रकारों का सम्मान
उत्तर भारतीय विकास संस्था सदैव से ही पत्रकार बंधुओं का सम्मान करती रही है,विशेष रूप से प्रथम महिला महापौर प्रवीणाताई ठाकुर और पूर्व महापौर उमेश नाइक ने वरिष्ठ पत्रकार लालशेखर सिंह का सम्मान किया,
कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत के विशिष्ट प्रतिनिधियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एस.के.जी. सिंह (मुंबई मेरी टाइम्स), गोपालजी गुप्ता (दैनिक भास्कर), आर आर जी सिंह पत्रकार सामना,राकेश सिंह और अन्य पत्रकारों को उनके निष्पक्ष और निर्भीक कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
समापन और मुख्य योगदान
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उत्तर भारतीय विकास संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पांडे, के.डी. शर्मा प्रमुख सलाहकार,राम सिंह उपाध्यक्ष,दिवाकर शुक्ला,चंद्रशेखर मिश्रा,अनुराग अंकुर,अजय सिंह ठाकुर,अजय तिवारी, शैलेश तिवारी, और विजय सिंह डब्लू ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उत्तर भारतीय विकास संस्था के द्वारा अखंड क्षत्रिय समाज संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और कुंवर संजय सिंह सह सचिव का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
महिला आयोजकों में सुधा दुबे अध्यक्ष,रंजिता मिश्रा,पूजा सिंह,शांति देवी,सुमन दुबे आदि अन्य महिलाओं का भी प्रमुख योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और दर्शकों को स्वादिष्ट बाटी-चोखा भोज परोसा गया। आयोजन समिति ने इसे सफल बनाने में कड़ी मेहनत की, जिसमें रामनायक पांडेय, अनुराग अंकुर, और अजय तिवारी जैसे प्रमुख सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
संस्था के अध्यक्ष राजेश पांडेय समाज को एकत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह आयोजन उत्तर भारतीय समाज की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक बन गया।
Post a Comment