अपराध निरोधक समिति का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ संपन्न
अपराध निरोधक समिति का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ संपन्न
महराजगंज जौनपुर
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के अंतर्गत कार्यरत अपराध निरोधक समिति थाना महराजगंज जौनपुर का शपथ ग्रहण/ सम्मान समारोह रविवार को विकासखंड महराजगंज के स्व०बाबू उदरेज सिंह सभागार मेंमहेंद्र प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि जनमानस के प्रिय, सहज स्वभाव के धनी, ब्लॉक प्रमुखपति विनय कुमार सिंह (भाजपा नेता) विशिष्ट अतिथि उत्तर भारतीय विकास मंच के नेशनल प्रेसिडेंट गुजरात,अध्यक्ष मातृभूमि सोसाइटी अहमदाबाद माननीय सिंह जितेंद्र सिंह राजपूत एवं कबड्डी जगत में अपनी पहचान रखने वाले पूर्व खिलाड़ी श्री चन्द्रभान सिंह नेवादा, श्री सत्यदेव सिंह,ओमप्रकाश पांडेय थानाध्यक्ष महराजगंज ,जौनपुर रहे, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत गीत दिनेश कुमार सिंह मास्टर साहब ने बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया, समिति के सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।
अपराध निरोधक समिति का मुख्य कार्य एक ऐसे वातावरण का सृजन करना है जिसके रहते मनुष्य निज अंतःकरण से प्रेरित होकर अपराध से घृणा करने लगे और राष्ट्रीय एकता से पारस्परिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जनमानस को प्रेरित एवं जागरूक करता रहे।मुख्य अतिथि विनय कुमार सिंह ने अपनी उद्बोधन में समिति के गठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे समाज में होने वाले अपराध में कमी आएगी और विवादों को आपसी बातचीत से सुलझाया जा सकता है और अंत में समिति को तन मन धन से सहयोग करने का भी आश्वासन दिये। विशिष्ट अतिथि माननीय जितेंद्र सिंह ने समाज में नौजवानों में बढ़ते नशे की लत को दूर करने हेतु समिति के साथियों का आह्वान किया कि हमसब मिलकर भावी पीढ़ी का जागरूक करने में अपना योगदान दें जिससे एक संस्कार युक्त, नशा मुक्त समाज का निर्माण हो सके।जनप्रिय थानाध्यक्ष महराजगंज ओम प्रकाश पांडे ने समिति के कार्यों विस्तृत व्याख्या करते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में समिति से सहयोग करने की अपेक्षा की और समिति का सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित उपस्थित जनमानस का अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह एवं मंत्री अरविंद कुमार मिश्र (अध्यक्ष ब्राह्मण सभा महराजगंज) द्वारा आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के संचालक ( पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा) वर्तमान में समिति के संरक्षक,कुशल वक्ता अखिलेश कुमार सिंह ने अपनी वाणी से सबको मंत्रमुग्ध करते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों के निदान पर प्रकाश डाला और संगठन के संरक्षक की हैसियत से आपसी विवादों को आपस में मिलजुल कर और थानाध्यक्ष के सहयोग से निपटाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में श्री लक्ष्मी नारायण चौरसिया उपाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा मंत्री, राय साहब सिंह ,राम आसरे सिंह कोषाध्यक्ष ,चौथीराम प्रजापति सह कोषाध्यक्ष ,योगेश संगठन मंत्री ,रमेश कुमार सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, श्रीमती विद्यावती महिला संयोजिका,वीरेंद्र (कप्तान) सिंह सत्यनारायण सिंह, अरुण कुमार सिंह पूर्व प्रधान, अशोक कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष, सरनाम सिंह कार्यालय अध्यक्ष, नागेंद्र कुमार मिश्रा वशिष्ठ , कृष्ण कान्त पांडे ,शोमनाथ चौरसिया, कमल बहादुर सिंह नन्हकऊ गुप्ता समाजसेवी एवं अरुण कुमार सिंह मजीठी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
Post a Comment