श्री राम कथा आयोजन पर कमेटी के लोगों ने संचालन कर्ता को दी बधाई
श्री राम कथा आयोजन पर कमेटी के लोगों ने संचालन कर्ता को दी बधाई
श्री राम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है- आशीष
महराजगंज जौनपुर
क्षेत्र के श्री दुर्गा हनुमान मंदिर फत्तूपुर के प्रांगण में हुई पंच दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव विश्राम के बाद शुक्रवार के दिन कमेटी के लोगों द्वारा श्री राम कथा संचालन कर्ता बाल व्यास पं. आशीष द्विवेदी को सम्मानित किया।वही द्विवेदी जी ने कहा किश्रीराम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। साथ ही यह मानव का सही मार्गदर्शन भी करती है। जो मनुष्य सच्चे मन से श्रीराम कथा का श्रवण कर लेता है, उसका लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है। मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ है और बहुत सत्कर्मों के बाद ही मनुष्य का जीवन मिलता है। इस मौके पर कमेटी के लोगों में अध्यक्ष संदीप सिंह, दिनेश सिंह राणा, अजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह दाऊ तथा संभ्रांत व्यक्तियों में ज्योतिषी हरिश्चंद्र द्विवेदी, संजय सिंह अध्यापक, सरनाम सिंह, सोभनाथ यादव ,अमित पाण्डेय पत्रकार, पप्पू यादव व राहुल द्विवेदी अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment