श्री कुल पीठ सें बाबा परशुराम जन्मोत्सव समारोह पर धूम धाम सें नगर निकली गई शोभायात्रा
श्री कुल पीठ सें बाबा परशुराम जन्मोत्सव समारोह पर धूम धाम सें नगर निकली गई शोभायात्रा
एकदर्जन सें ऊपर विप्र वटुको के यज्ञोपवीत करवाए गए
#डीपी मिश्रा/
पलिया कलां (खीरी) नगर केश्रीकुल सेवा संस्थान ने
अक्षय तृतीया पर एक दर्जन सें ऊपर बटुकों के हुए यज्ञोपवीत, शहर में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा*
इस अवसर पर गणमान्य नागरिक सम्मानित कर आयोजित हुआ विशाल भंडारा आयोजित किया गया
उल्लेखनीय है कि अक्षय तृतीया पर नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा आश्रम पर भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस मौके पर जहां एक दर्जन सें ऊपर बटुकों के विधि- विधान से यज्ञोपवीत करा कर उन्हें मंत्र- दीक्षा दी गई, वहीं नगर में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाल क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित कर विशाल भंडारा आयोजित किया गया।*
शोभयात्रा मे अनेक आकर्षक झांकियों वाली भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा बैंड- बाजों के साथ श्रीकुल आश्रम से प्रारंभ होकर नगर की पालिका रोड, माल गोदाम रोड,पुलिस चौकी चौराहा, संपूर्णानगर रोड होते हुए पुराना बस अड्डा ,चमन चौराहा होते हुए पुनः श्रीकुल आश्रम पर आकर समाप्त हुई । शोभा यात्रा में आश्रम संस्थापक आचार्य गोविंद माधव मिश्र, आचार्य प्रेम प्रकाश शुक्ला, वेद प्रकाश मिश्रा, शांति स्वरूप शुक्ला सहित नगर के सभी गणमान्य नागरिकों सँग भारी संख्या मे श्रद्धालु स्त्री ,पुरुष, बच्चे शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी की देखरेख में भारी पुलिस बल भी साथ में तैनात रहा।
*इन 12 बच्चों के हुए यज्ञोपवीत-*
*अभिषेक मिश्रा, अभय दीक्षित,
शेखर मिश्रा, सिद्धांत मिश्रा, हर्ष मिश्रा निवासीगण पलिया, अमल शुक्ला अलीगंज, गोला,करन
द्विवेदीशाहजहांपुर, शिवराम पांडे लखीमपुर, योगेश तिवारी पीलीभीत , हरिहर शुक्ला खैरीगढ़ , शिवाकांत शुक्ला, शिखर शुक्ला सिंगाही खीरी।*
परशुराम जन्मोत्सव के ओ पावन अवसर पर गणमान्य नागरिक हुए सम्मानित किये गए इसमे मुख्य रूप सें ब्लॉक प्रमुख पलिया वीरेंद्र कुमार शुक्ला, गन्ना समिति अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी, उ. प्र. बनवासी सेवा संस्थान संस्थापक अजय कुमार चौबे, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मिश्रा गुट अनूप मिश्रा, कंछलगुट अध्यक्ष गौरव गुप्ता, रोटरी क्लब अध्यक्ष गगन मिश्रा,
ब्राह्मण महासभा के सुनील शुक्ला, पेट्रोलियम एशोसिएशन के राजकुमार अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिशंकर शुक्ला, पलिया बार एसोसिएशन मंत्री विष्णु शुक्ला, हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष राज कुमार राठौर, ज्वेलर्स एसोसिएशन के राजन वर्मा, समाजसेवी आलोक मिश्रा, सुंदरकांड मंडल अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, वैश्य महासभा अध्यक्ष पवित्र प्रकाश गुप्ता सभासद, मठिया मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र बाजपेई, बालाजी मित्र मंडल के नवीन जैन, विहियुवा के सक्षम शुक्ला आदि को आश्रम संचालन समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया ।
Post a Comment