लोनी में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर बाइक रैली का हुआ आयोजन।
लोनी में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर बाइक रैली का हुआ आयोजन।
मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार
लोनी, गाजियाबाद। भाजपा जिला गाजियाबाद लोनी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित बाइक रैली जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह की अध्यक्षता एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा की अगुवाई में संपन्न हुई।
बाइक रैली करवां बैंक्विट हॉल पाभी से आरंभ होकर नाईपुरा सरकारी अस्पताल पर समाप्त हुई।
इसमें सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आर्यन त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में बाइक बरेली में उपस्थित रहे।
समापन कार्यक्रम पर जिला अध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष सेवा सुरक्षा और सुशासन के पूर्ण होने पर प्रदेश भर में है कार्यक्रम चल रहे हैं विभिन्न आयामों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता भारी निष्ठा के साथ जिला मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बाइक रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, कौमुदी चौधरी, जिला मंत्री सुदेश भारद्वाज, राहुल बैंसला, आकाश गौतम, मिडिया प्रभारी धजेन्द्र खारी धजय मंडल अध्यक्ष राहुल श्याम सुंदर, मनीष चौहान, संतोष मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता आदि सहित पार्टी के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि मोर्चों के पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment