Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सुधाकर सिंह 'बिसेन'के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता।

 सुधाकर सिंह 'बिसेन'के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता।


मुंबई

वसई-4 अप्रैल,क्षत्रिय गौरव सेवा के संस्थापक सुधाकर सिंह 'बिसेन' के जन्मदिन 4 अप्रैल को  यादगार बनाने के उद्देश्य सिंह जाने माने भवन निर्माता एवं समाजसेवी अजय सिंह द्वारा अपने कार्यालय में सुधाकर सिंह का जन्मदिन मनाया इस अवसर पर समाज के प्रमुख लोगों की उपस्थित में केक काटा गया, इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि के साथ सुधाकर सिंह 'बिसेन'को जन्मदिन की मंगल बधाई देते हुए उनका मुँह मीठा कराया।इस अवसर पर लोगों ने सुधाकर सिंह 'बिसेन' के सामाजिक और धार्मिक कार्यो की भूरि-भूरि सराहना करते हुए पुष्प हारों से ढंक दिया।वरिष्ठ पत्रकार लालशेखर सिंह ने सुधाकर सिंह 'बिसेन' के जन्मदिन पर  अपने भाव प्रगट करते हुए कहा कि प्रिय

सुधाकर सिंह बिशेन जी,आप को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं,आप क्षत्रिय समाज के आधारस्तम्भ ही नही क्षत्रिय समाज के गौरव हैं, कर्णधार हैंउनकी एकता के मुख्य  सूत्रधार है,समाज के लिए आपका योगदान अकथनीय है,आप एक बेहद ही उत्कृष्ट व्यक्तित्व,मृदुभाषी,और बेहद ही विनम्र स्वभाव के व्यक्ति है,सरलता ही आपकी पहचान है, आपने समाज के लिए खुद को पूर्ण समर्पण कर दिया है,समाज सदैव आपका ऋणी रहेगा,समाज के सबसे लोकप्रिय व्यक्तियों में आप अग्रणी पंक्ति में आते है,समाज का सबसे ऊंचा तबका हो या फिर नीचे का तबका सबके लिए सदैव तत्पर रहते है,सबके दुःख सुख में बराबर के सहभागी बनते है,बिना किसी स्वार्थ और भेदभाव के समाज की सेवा की है और करते भी रहेंगे,समाज सेवा के साथ साथ आप देश सेवा में भी अपना योगदान दे रहे है,आप हम सभी लोगो के प्रेरणाश्रोत है,प्रभु से प्रार्थना है की आप जीवन में ऐसे ही तरक्की करते रहे और नित्य नई ऊंचाइयों को छूते रहे,स्वस्थ रहे,सुखी रहे, पुनः जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई दी इस अवसर पर उद्योगपति अजय सिंह ठाकुर सहित श्यामनारायण सिंह, विशाल सिंह (ननवग),राधेश्याम सिंह, मनीष सिंह, राकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह 'राज'के आर सिंह मास्टर ,हिमांशु सिंह, सी. बी. सिंह जैसे अनेक गणमान्य  जन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं