Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन।

 "एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन।



मोहित त्यागी 

स्वतंत्र पत्रकार 



लोनी, गाजियाबाद। गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह के नेतृत्व में लोनी इन्द्रापुरी भगवती पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री व्यापारिक कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश अशोक गोयल ने कहा कि व्यापारी संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों को इस नीति की जानकारी देना और उनके विचारों व समर्थन को प्राप्त करना है। 


आज कार्यक्रम में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई :-


1. एक राष्ट्र, एक चुनाव की आवश्यकता – बार-बार चुनाव कराने में होने वाले खर्च और प्रशासनिक बोझ को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।



2. व्यापार पर प्रभाव – चुनावों के दौरान लगने वाली आचार संहिता से व्यापार पर पड़ने वाले असर और लगातार चुनावों से उत्पन्न अनिश्चितता की बात की गई।



3. स्थिरता और विकास – एक साथ चुनावों से राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी, जिससे नीति निर्माण और क्रियान्वयन में तेजी आएगी।



4. व्यापारियों की राय – व्यापारियों को इस विषय पर खुलकर बोलने और अपने सुझाव देने का मंच मिला।




पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा की नीति का प्रचार-प्रसार करना ही नहीं था, बल्कि व्यापार जगत को सक्रिय रूप से जोड़ना भी था ताकि भविष्य में होने वाले बदलावों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।


कार्यक्रम की अध्यक्षता रतन सिंह भाटी तथा आयोजन जिला संयोजक एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पार्षद सतेन्द्र बंसल द्वारा किया गया तथा संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण बंसल ने किया।


इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता आर सी अग्रवाल, विनोद मित्तल, भौपाल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष कौमुदी चौधरी, विजय भाटी,  

जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि, जिला मंत्री सुदेश भारद्वाज, आकाश गौतम, राजबीर प्रजापति, विनय गुर्जर, नितिन मित्तल, सहयोगी सुमित अग्रवाल सौरभ शर्मा आदि सहित भाजपा जिला पदाधिकारीगण मोर्चों के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं