Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

महाराष्ट्र में भाषा की राजनीति फिर गरमाई, भाजपा महागठबंधन पर विपक्ष का हमला

 महाराष्ट्र में भाषा की राजनीति फिर गरमाई, भाजपा महागठबंधन पर विपक्ष का हमला



मुंबई


महाराष्ट्र की राजनीति में भाषा के मुद्दे पर एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है। विपक्षी दलों ने भाजपा महागठबंधन पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह हिंदी और मराठी भाषाओं के बीच दरार पैदा कर मतदाता ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है।मुंबई विभागीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार पक्ष) के मीडिया समन्वयक राजेश शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भाजपा महागठबंधन दोहरीकरण की राजनीति करने में विश्वास रखता है। वह हिंदी और मराठी के बीच आपसी तालमेल को जानबूझकर खराब कर रहा है, जिससे महानगरपालिका चुनावों में सीटों के संख्या बल पर ध्यान आकर्षित किया जा सके।

राजेश शर्मा ने आगे कहा कि महानगरों में हिंदी भाषी मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका में है, और भाजपा गठबंधन यह अच्छी तरह जानता है। इसलिए यह पूरा घटनाक्रम भाजपा की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।विपक्षी नेताओं का यह भी कहना है कि महाराष्ट्र की संस्कृति और समाज को भाषा के आधार पर बांटना न सिर्फ राज्य की एकता के लिए खतरनाक है, बल्कि यह देश के संविधान की आत्मा के भी खिलाफ है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पूरा विवाद आगामी बीएमसी चुनावों की पृष्ठभूमि में खड़ा किया गया है, जहां मुंबई के वार्डों में हिंदी भाषी मतदाताओं का प्रभाव निर्णायक माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं