श्रीमद् भागवत कथा में भगवान गोवर्धन का हुआ भव्य पूजन
श्रीमद् भागवत कथा में भगवान गोवर्धन का हुआ भव्य पूजन
बदलापुर जौनपुर
बदलापुर के पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा के आवास स्थित बाबा कुंज बरौली में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन बुद्धवार को कथा वाचक पंडित आचार्य राघवेंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान इन्द्र जब प्रकोप में थे तब उन्होंने वर्षा करके कहर बरपाया। चारों ओर हाहाकार मच गई। गांव जलमग्न होने लगे तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उंगली पर उठा लिया। इससे गांव के सभी लोग गोवर्धन पर्वत के नीचे आ गए और वहां शरण ली। भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र का मान नष्ट करके गिर्राज पूजा कराई थी। तब सभी बृजवासियों ने गोवर्धन पहुंचकर गोवर्धन पर्वत का पूजन किया और 56 भोग लगाया। उन्होंने कहा कि आज भी वृदांवन में बांके बिहारी को दिन में आठ बार भोग लगाया जाता है। पूरे सात दिन भगवान श्रीकृष्ण ने भूखे प्यासे गोवर्धन पर्वत को उठाए रखा था। उन्होंने कहा कि मन से नमन और मन से मनन करेंगे तो जिंदगी की सारी समस्याओं का हनन हो जाएगा। कथा व्यास ने कथा के छठवें दिन कथा में गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग प्रसाद का वर्णन किया। गिरिराज जी की कथा श्रवण कराते हुए छप्पन भोग लगाया गया।श्रद्धलुओं ने अपने अपने घरों से 56 प्रकार के भोजन बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाए। कथा में पूतना उद्धार एवं बकासुर वध का वृतांत सुनाते हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म व बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जो जीव भगवान के सामने आ जाए उसका भगवान उद्धार कर देते हैं, चाहे वह मनुष्य हो या राक्षस, कालिया नाग की कथा के माध्यम से बताएं की नदियों को साफ रखो मां नर्मदा में स्नान करने जाए तो सफाई करें और गंदगी करने से लोगों को रोके वह जगत जननी मां है। ग्वालों और गोपियों ने कई वर्षों तक तप किया था तब भगवान ने उनके बीच अवतार लेकर उनको आनंद प्रदान किया। इस दौरान भगवान गोवर्धन का पूजन भी किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर आर एन त्रिपाठी, सभाजीत तिवारी, पत्रकार अर्जुन शर्मा, विजय मिश्रा, हरिश्चंद्र द्विवेदी, अवधेश तिवारी एडवोकेट, आलोक मिश्र, राजीव तिवारी गुड्डा, राजन पांडे, लालमणि पांडे, देवी प्रसाद मिश्र, बृजेश तिवारी तथा घर के सभी सदस्य आगंतुकों के स्वागत में लगे रहे।
Post a Comment