स्वस्थ जीवन हेतु पौधारोपण आवश्यक
स्वस्थ जीवन हेतु पौधारोपण आवश्यक
तेजी बाजार(जौनपुर)
बाबा करशूल नाथ महादेव मंदिर पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर वृहस्पतिवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने कहा स्वस्थ जीवन हेतु पौधरोपण आवश्यक है। इससे मानव को शुद्ध ऑक्सीजन मिलने के साथ रोगों से लड़ने की क्षमता भी विकसित होती है। वही पौधों से हमें फल,फूल के रूप में पोषक पदार्थ दवाएं प्राप्त होती है।वृक्ष मिट्टी का कटाव रोकने के साथ वर्ष में भी सहायक होते हैं। लेकिन हमें पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना होगा। तभी हम अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा रख सकते हैं।इस दौरान उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं सुनील कुमार एवं उप जिलाधिकारी सदर सत्यवीर सिंह द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह, जौनपुर पत्रकार संघ अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम,राम मोहन सिंह रिटायर्ड आईपीएस, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम राज सिंह,राहुल मिश्रा, अखिल मिश्रा, दिवाकर सिंह, चंचल सिंह,जितेंद्र सिंह,पम्मू सिंह, अमरेज दादा, पंकज कौशिक, शैलेंद्र सिंह,नरेंद्र प्रताप सिंह,धर्मराज मिश्रा,शरद सिंह, डब्बू सहित बलराम गौड़, संतोष तिवारी,सहित अनेको भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौनी बाबा द्वारा किया गया।
Post a Comment