भाजपा मंडल शाहपुर द्वारा भदफर से शाहपुर तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
भाजपा मंडल शाहपुर द्वारा भदफर से शाहपुर तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
भदफर से शाहपुर तक स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर द्वारा आज भदफर से शाहपुर तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम संयोजक मनोज चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वासुदेव पांडे विनोद शुक्ला महामंत्री हरेराम दीक्षित, इंद्रेश वर्मा, उपाध्यक्ष आलोक पाण्डेय, उपाध्यक्ष विमल मिश्रा, अनुज वर्मा, धर्मेंद्र दीक्षित अमरीश त्रिवेदी अमित त्रिवेदी छन्नूलाल मौर्य राहुल शुभम वर्मा शुभम यादव विकास राजेश शुक्ला सत्यम मिश्रा अनूप दीक्षित जीत त्रिवेदी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भदफर से राष्ट्रगान के साथ किया गया, जो शाहपुर तक देशभक्ति के नारों के बीच संपन्न हुई। मार्ग में आमजन ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और देशप्रेम की भावना को साझा किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह यात्रा राष्ट्रभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।यात्रा का समापन शाहपुर में हुआ, जहाँ सभी कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के समक्ष राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ ली।
Post a Comment