महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की मनाई गई 118 वी जयंती
महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की मनाई गई 118 वी जयंती
सोनीपत हरियाणा
वेद प्रचार समिति सेक्टर 23 के सहयोग से जिला सोनीपत हरियाणा में संस्था प्रधान उमेद सिंह दहिया की अध्यक्षता में महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की 118 वी जयंती के उपलक्ष में राष्ट्र भ्रातृ यज्ञ समारोह आयोजन किया गया जिसमें कपूर आर्य के ब्रह्म तत्व में राष्ट्र भ्रातृ यज्ञ मे कार्यक्रम संयोजक वैचारिक क्रांति के राष्ट्रीय कवि ऋषिपाल भदाना के साथ श्री धर्मपाल सिंह आर्य प्रेम सिंह अशोक राठी आर्य आर्य मास्टर जगबीर सिंह आर्य कप्तान महेंद्र सिंह आर्य सुरेंद्र सिंह आर्य के साथ सैकड़ो लोगों ने आहुतियां देकर उनके राष्ट्र के प्रति सच्चे प्रेम को नमन किया इस अवसर पर राष्ट्र की उन्नति एवं खुशहाली के लिए पौधारोपण भी किया गया
इस अवसर पर गांव भदाना के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी जिनको कार्यक्रम संयोजक ऋषि ऋषिपाल भदाना ने सम्मानित किया गया इस अवसर पर ऋषि पाल भदाना ने कहा शहीद भगत सिंह राष्ट्रीय की एकता अखंडता की मिसाल थे जिनका जन्म 28 सितंबर 1907 को पिता किशन सिंह माता विद्यावती चाचा अजीत सिंह राष्ट्रवादी क्रांतिकारी के घर हुआ था वे ब्रिटिश शासन से अपने देश की आजादी के साथ-साथ ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते थे जिसमें मजदूर किसान और हर आम आदमी को उसका अधिकार एवं अवसर मिले उनका इंकलाब जिंदाबाद का नारा क्रांति अमर संदेश देकर आज भी भारतीय युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत करता रहता है ऋषि पाल भदाना ने अपनी स्व रचित देशभक्ति कविताओं के माध्यम से उपस्थित जनों में भारतीय संस्कृति से रूबरू कराया वह उसे बचाने की अपील करते हुए कहा जिस मातृभूमि के लिए हमारे शहीद भगत सिंह ने कुर्बानी दी थी उसी मातृभूमि को आज संभालने की जरूरत है कार्यक्रम मे संस्था प्रधान उमेद सिंह दहिया ने कार्यक्रम में पहुंचने पर फूल माला पहनकर स्वागत किया मंच संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया इस अवसर पर जयपाल कुंडू आर्य ईश्वर सिंह संजीत आर्य मास्टर महेंद्र सिंह आर्य जगदीश शास्त्री रामचंद्र आर्य युवराज सोलंकी जयपाल आर्य गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Post a Comment