ऋषिकेश हत्याकांड में बहस पूरी,14 को आएगा फैसला
ऋषिकेश हत्याकांड में बहस पूरी,14 को आएगा फैसला
----------------------------------------
सुलतानपुर। ऋषिकेश हत्याकांड में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय जज राकेश यादव की अदालत में मंगलवार को बहस की कार्यवाही पूरी हो गयी। अदालत ने मामले में बहस पूरी होने के बाद पत्रावली निर्णय के लिए सुरक्षित कर ली है। अदालत ने 14 अक्टूबर को फ़ैसले की तारीख तय की है। कोतवाली नगर के सिरवारा रोड निवासी राकेश सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप के मुताबिक नौ फरवरी 2008 की शाम को उनके भाई ऋषिकेश सिंह उर्फ पिंटू की आरोपीगण इरफान उर्फ जानी,मन्नान,आजाद उर्फ नूर मोहम्मद,शहजाद, बाबुल व अन्य ने हत्या कर दी थी,जिसके सम्बंध में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय की अदालत में मामले का विचारण चल रहा है।श्री न्यूज़ 24सुल्तानपुर से वियूरो चीफ शेष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment