30 घंटे बाद धरने पर बैठे व्यापारियों की परेशानी सुनने आये JE, SDO, और XEN वार्ता के बाद धरने का हुआ समापन।
30 घंटे बाद धरने पर बैठे व्यापारियों की परेशानी सुनने आये JE, SDO, और XEN वार्ता के बाद धरने का हुआ समापन।
लखीमपुर खीरी जनपद के संपूर्ण नगर विद्युत विभाग में 2 दिन से चल रहे लगातार धरना प्रदर्शन को लेकर 30 घंटे बाद व्यापारी एवं उपभोक्ता की परेशानी सुनने आए JE, SDO और XEN, वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन का हुआ समापन।
आपको बताते चलें की विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था को देखते हुए परेशान व्यापारियों एवं उपभोक्ता दो दिन से विद्युत विभाग में धरना प्रदर्शन जारी किए हुए थे क्योंकि उनको समय से लाइट न मिलने की वजह से व्यापारियों के काम में दिक्कत आती थी जब वह सुबह 10:00 बजे दुकान पर पहुंचते थे तो लाइट गायब मिलती थी और बीच-बीच में रोस्टिंग के नाम पर भी कटौती होती थी जिससे व्यापारियों का काम आधा अधूरा ही हो पाता था। इस बिजली की कटौती से परेशान सभी व्यापारियों एवं उपभोक्ता बिजली विभाग में धरना प्रदर्शन किए थे जो आज 30 घंटे बाद JE और SDO और XEN वार्ताकर धरना प्रदर्शन का समापन हुआ।
इस दौरान संपूर्ण नगर व्यापार मंडल नवनिर्वाचित अध्यक्ष- इश्तियाक अहमद खान, नवनिर्वाचित महामंत्री- कुलदीप बरार एवं सम्मानित व्यापारी समाजसेवी, उपभोक्ता गण मौजूद रहे।
अदिति न्यूज़/ श्री न्यूज़ 24
जिला ब्यूरो गणेश सिंह

Post a Comment