Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित।

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत    कलेक्ट्रेट में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित।

नवरात्रि   अष्टमी पर अमेठी कलेक्ट्रेट में 51 कन्याओं    का पूजन।


स्वस्थ नारी से ही सशक्त परिवार और समाज का निर्माण...      .. डीएम

श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला की      बड़ी खबर

जिला    अमेठी।     नारी सुरक्षा,         सम्मान एवं स्वावलंबन         के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 अभियान       के अंतर्गत शारदीय        नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट    परिसर में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन      किया गया। कार्यक्रम      का शुभारंभ जिलाधिकारी संजय चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया एवं कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरण एवं उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी,      मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी   वित्त एवं राजस्व     अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल चतुर्वेदी, उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी, उपजिलाधिकारी   /जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव ने देवी स्वरूप 51    कन्याओं को चंदन लगाया,  उन्हें चुनरी ओढ़ाई और उन्हें स्टेशनरी किट,       कैडबरी    सेलिब्रेशन चॉकलेट,    फल व भोजन प्रसाद    के रूप     में भेंट किया    साथ      ही सभी अधिकारियों    ने कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम        के उपरांत कन्याओं    को कलेक्ट्रेट परिसर     का भ्रमण भी कराया गया। जिलाधिकारी       संजय चौहान ने इस अवसर पर कहा कि      मिशन शक्ति अभियान      के अंतर्गत जनपद          में निरंतर जागरूकता और महिला सशक्तिकरण      से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।    उन्होंने कहा कि स्वस्थ      नारी से ही सशक्त       परिवार और समाज का निर्माण संभव है। प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम के दौरान    बालिकाओं को शासन        की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें बेटी बचाओ     बेटी   पढ़ाओ, मिशन शक्ति,   वन स्टॉप सेंटर,    मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री       बाल सेवा योजना,      स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि प्रमुख रहीं। साथ ही   योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित     कर व्यापक प्रचार-   प्रसार भी किया गया। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते   हुए उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे – महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वूमेन पावर    लाइन     1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और   एंबुलेंस  सेवा 108 की    जानकारी  उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही गुड    टच-बैड टच, घरेलू हिंसा    और       साइबर अपराधों     से   संबंधित कानूनी प्रावधानों  पर भी जागरूक किया गया। इस अवसर     पर   वन स्टॉप सेंटर, हब फॉर एंपावरमेंट योजना तथा बाल संरक्षण समिति    के    सदस्य भी उपस्थित रहे।




श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ  शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर  ।।

कोई टिप्पणी नहीं