लखनऊ–प्रयागराज हाईवे पर थाना मानिकपुर क्षेत्र में स्विफ्ट डिज़ायर कार अनियंत्रित होकर हुई भीषण दुर्घटना
लखनऊ–प्रयागराज हाईवे पर थाना मानिकपुर क्षेत्र में स्विफ्ट डिज़ायर कार अनियंत्रित होकर हुई भीषण दुर्घटना
लखनऊ–प्रयागराज हाईवे पर थाना मानिकपुर क्षेत्र में स्विफ्ट डिज़ायर कार अनियंत्रित होकर हुई भीषण दुर्घटना, 03 की मृत्यु – अभियोग पंजीकृत कर चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त, अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्यवाही सुनिश्चित
प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए थाना मानिकपुर पर मु0अ0सं0 184/25 धारा 105 बीएनएस बनाम नीले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार UP 32 MF 9903 का चालक शक्ति मिश्रा पुत्र सतीश मिश्रा निवासी देवारोड थाना चिनहट जनपद लखनऊ, 2. दिशा साहनी पुत्री दिलीप कुमार साहनी नि0 आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली बाराबंकी का अभियोग पंजीकृत किया गया है । घटना में प्रयुक्त कार व चालक को हिरासत मे लिया गया है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर
प्रतापगढ़ लखनऊ से प्रयागराज हाईवे पर थाना मानिकपुर के पास स्विफ्ट डिजायर कार हुई दुर्घटना मृतक अरुण कुमार यादव पुत्र शंभू नाथ यादव, निवासी आंगन का पूर्व यादव पट्टी थाना मानिकपुर, उम्र 32 वर्ष (सीएचसी कालाकांकर पहुंचते ही मृत घोषित)डॉ. मधुर प्रकाश सोनकर पुत्र पन्नालाल सोनकर, निवासी बुलाकीपुर थाना सैनी, जनपद कौशांबी, उम्र 30 वर्ष (जिला चिकित्सालय रायबरेली में उपचार के दौरान मृत्यु)छन्ने सरोज पुत्र प्रभु सरोज, निवासी पुरे अली नकी थाना मानिकपुर, उम्र लगभग 45 वर्ष (जिला चिकित्सालय रायबरेली में उपचार के दौरान मृत्यु)।
घायल शिल्पी पुत्री लालजी सोनकर, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ (रायबरेली से लखनऊ रेफर)।
-मृतकों के शव का पंचायतनामा / पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई है।
-घटना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।
-यातायात व्यवस्था पूर्णतः सुचारू है एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है

Post a Comment