Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

श्री मद्भागवत कथा के पूर्व निकाली शोभायात्रा,किया गया अश्व दान।

 श्री मद्भागवत कथा के पूर्व निकाली शोभायात्रा,किया गया अश्व दान।



अश्व दान है शक्ति का प्रतीक।


महराजगंज


क्षेत्र के सराय दुर्गादास नखतपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पूर्व सोमवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमे आगे घोड़ा रथ डीजे आकर्षक का केंद्र रहा।यात्रा के पहले कथाव्यास अयोध्या से पधारे पंडित गायत्री प्रसाद पांडेय (गोविंदाचार्य) जी महाराज के सानिध्य में विधि विधान से वेदी पूजन किया गया।यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर भगवान श्रीकृष्ण का नाम संकीर्तन करते चल रही थीं।


रथ पर स्वामी महाराज विराजमान रहे।रथ के आगे श्रद्धालुजन गाजे बाजे संग भगवान का नाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे।कलश यात्रा के मौके पर हरे राम हरे कृष्ण के संकीर्तन से समूचा नगर गुंजायमान हो गया था। यजमान बद्री प्रसाद मिश्रा सिर पर श्रीमद्भागवत ग्रंथ लेकर चल रहे थे।घरों से पुष्प वर्षा कर रही थी।अश्व दान की महत्ता बताते हुए व्यास ने कहा कि हिंदू धर्मग्रंथों में,अश्व (घोड़े) के दान का विशेष महत्व है।अश्व दान करने वाले को कई लाभ और पुण्य की प्राप्ति होती है।अश्व को शक्ति, गति और शाही वैभव का प्रतीक माना जाता है।इस मौके पर देवनारायण मिश्र, देवनायक मिश्र, देवमणि मिश्रा, बब्बू, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, सोनू मिश्रा, प्रमोद मिश्र, राममिलन मिश्रा, बृजेश गुप्ता, अंकेश मिश्र, मितेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं