Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

भक्ति के लिए उम्र की सीमा नहीं होती है-चिन्मयानंद महराज

 भक्ति के लिए उम्र की सीमा नहीं होती है-चिन्मयानंद महराज


 




श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर  ।।




जिला   प्रतापगढ़ अद्वैत दशरथ तिवारी)रानीगंज   के शिवगढ़ बिंदा गंज गांव में  चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक चिन्मयानंद बापू ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का श्रवण कराया। सत्संग के माध्यम से भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान हर जगह हैं लेकिन उन्हें देखने के लिए भगवत कथा का रसपान करना होगा। परमात्मा को प्रसन्न करने के लिए मन में कथा सुनने   के लिए भाव लाना होगा। अंत   में सृष्टि के      उत्पत्ति की    कथा सुनाई। 

स्वामी चिन्मयानंद ने  बताया कि प्रभु की भक्ति करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। कथा व्यास उदाहरण देते हुए कहा कि ध्रुव जी ने छह वर्ष की उम्र मे ही भगवान का दर्शन किया था। उन्होंने कहा कि बाल्यावस्था से ही माता पिता को प्रभु की भक्ति से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में विवेक व भगवान की कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल साधन सत्संग है। सतसंग से ही हमारा जीवन संस्कारों से परिपूर्ण होता है। चिन्मयानंद महराज ने कथा के दौरान कहा कि नारद जी ने जब सनकादिक ऋषियों से हरिद्वार के आनंद नाम के तट पर   भागवत कथा का रसपान    किया तो, भक्ति मैया स्वयं अपने दोनो पुत्रों ज्ञान   व वैराग्य   के साथ प्रकट    होकर वृंदावन से हरिद्वार आकर नृत्य करने लगीं। उसके बाद भगवान ने खुद प्रकट होकर नारद व सनकादिक ऋषियों को दर्शन दिया था। यह भागवत कथा  का सामर्थ्य है। आगे कहा कि भगवान हर     स्थान पर मौजूद है, भगवान को देखने के लिए जिस दृष्टि की जरूर होती है, उसके लिए श्रद्घा भाव के साथ भागवत कथा का रसपान   करना होगा। इस दौरान    मुख्य    यजमान रमाकांत दुबे व विनोद दूबे पूर्व भाजपा    जिलाध्यक्ष हरिओम     मिश्रा, मनोज कुमार    ब्रम्हचारी, राघवेंद्र शुक्ला, आदर्श दुबे, रमेश दुबे, राजेश दुबे, मोनू दुबे, अभिषेक    दुबे , अजीत उपाध्याय    सहित तमाम महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

अद्वैत दशरथ तिवारी




श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर ।।

कोई टिप्पणी नहीं