Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जनपद में देश के दो महापुरुषों की जयंती भव्यता पूर्वक मनाई गई।

जनपद में देश के दो महापुरुषों की जयंती भव्यता पूर्वक मनाई गई।



कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।


स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित।

श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर ।।

अमेठी जनपद में देश के दो महापुरुषों  की जयंती आज भव्यता पूर्वक मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जहां गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया, वही लाल बहादुर शास्त्री जी ने सौम्यता एवं शालीनता का, इन दो महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करने के पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी में कई वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार प्रस्तुत करने के उपरांत विद्यालय की छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी जी का प्रिय भजन "रघुपति राघव राजा राम" सहित अन्य भजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय की छात्राओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों क्रमशः  परमानंद मिश्रा, राजेश सिंह, चंद्रभान यादव, श्याम सुंदर गुप्ता व पूजा शुक्ला को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी एक व्यक्ति नहीं विचार थे और विचार कभी मरते नहीं, उनके विचार आज भी जिंदा है और हम सब उनके विचारों, आदर्शों पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के बारे में कहा गया है कि "दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल साबरमती के हंस तूने कर दिया कमाल" उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने के लिए किसी शास्त्र को नहीं बल्कि अपने अंदर के आत्म बल और सहनशीलता को अपना हथियार बनाया और अहिंसा के बल पर लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर एकत्र हुए हैं यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है क्योंकि यह हमें दो महान व्यक्तियों के जीवन, विचारों और आदर्शों को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, सादगी,     अनुशासन और सेवा भाव        को अपने जीवन में धारण कर भारत को स्वतंत्रता       दिलाई। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अद्भुत     नेतृत्व प्रदान करते हुए देशवासियों को एक सूत्र में पिरोया। जिलाधिकारी     ने उनके जीवन        व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला    और सभी को उनसे प्रेरणा    लेने का आवाहन किया। जिलाधिकारी ने कहा लाल बहादुर      शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है शास्त्री जी ने अपने कर्म से  यह सिद्ध किया कि    सच्चा नेतृत्व विनम्रता, निष्ठा और जन सेवा में    निहित होता है जिलाधिकारी द्वारा उनके जीवन        व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया और सभी को उनसे प्रेरणा लेने का आवाहन    किया गया। इस अवसर       पर मुख्य विकास    अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व   अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल चतुर्वेदी ने भी गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्य पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के अन्य सभी कार्यालयों, विद्यालयों वृद्धाश्रम में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम केवल त्रिपाठी, पंकज कुमार, नितेश राज, जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्राएं व जन सामान्य मौजूद रहे।


अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर

कोई टिप्पणी नहीं