एडीसीओ ने 6 बी पैक्स धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण।
एडीसीओ ने 6 बी पैक्स धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण।
महराजगंज।
क्षेत्र के छह बी पैक्स धान क्रय केंद्र समिति पर वृहस्पतिवार को एडीसीओ अंकित काबरा ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।एडीसीओ बदलापुर अंकित काबरा ने महराजगंज में बनाए गए छह केंद्र बी-पैक्स फत्तूपुर, कोल्हुआ,आनापुर मझगवां, जगापुर बनकट,आशामूलपुर व आशा मधुपुर का निरीक्षण किया।यह निरीक्षण धान खरीद की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए किया गया था।सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण पाई गईं।बी पैक्स फत्तूपुर व कोल्हुआ के सचिव सर्वदेव दूबे ने बताया कि केंद्रों पर धान की आवक में अभी लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा।केंद्रों पर बैनर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमीमापक यंत्र, पावर डस्टर और आवश्यक स्टेशनरी उपलब्ध पाई गई।सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप धान का क्रय करते हुए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें।किसानों को अनावश्यक रूप से बार-बार केंद्रों पर न दौड़ाया जाए।कड़ी चेतावनी के साथ कहा कि अगर बिचौलिये से खरीद या घटतौली की शिकायत मिली तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान सचिव श्री कांत, अध्यक्ष भोला प्रसाद सेठ, सन्नो तिवारी,बी पैक्स क्रय केंद्र प्रभारी अभिषेक दूबे, बी पैक्स मित्र माता दीन,शिव कुमार सोनी रहे।

Post a Comment