Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

झारखंड से देहरादून के लिए प्रस्थान की गई भगवान बिरसा संदेश यात्रा

झारखंड से देहरादून के लिए प्रस्थान की गई भगवान बिरसा संदेश यात्रा



धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में झारखंड से देहरादून के लिए प्रस्थान की गई भगवान बिरसा संदेश यात्रा आज लखीमपुर विभाग पहुंची, जहां मैगलगंज नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


संदेश यात्रा का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्शों, उनके संघर्षों तथा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए दिए गए उनके अमूल्य योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा जी के विचारों को आत्मसात कर समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।


मैगलगंज नगर इकाई द्वारा किया गया यह स्वागत कार्यक्रम यात्रा के उत्साह को और अधिक बढ़ाने वाला रहा, जिससे आगामी पड़ावों पर भी जनभागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

यात्रा के आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखीमपुर विभाग के विभाग संगठन मंत्री अभिनव सौम्य शुक्ला, नगर मंत्री राज ठाकुर शुभम सहित आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं