समाजसेवी उद्योगपति के हाथो हुआ कंबल वितरण
समाजसेवी उद्योगपति के हाथो हुआ कंबल वितरण
निस्वार्थ भाव से करें लोगों की सेवा- राहुल देवशंकर
महराजगंज जौनपुर
क्षेत्र के ढेमा गांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी पाण्डेय के आवाहन पर जिलाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे की अगुवाई में भीषण गलन और ठंड को देखते हुए जरूरतमंद 251 लाभार्थियों को समाजसेवी उद्योगपति महाराष्ट्र राहुल देवशंकर दुबे के सौजन्य से कंबल वितरण का आयोजन हुआ संगठन के सभी लोगों ने समाजसेवी का जोरदार स्वागत करते हुए भगवान परशुराम के नारे के साथ जयघोष कर भगवान को माल्यार्पण कर पूजन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यादवेंद्र दुबे द्वारा की गई मंच का कुशल संचालन ग्राम प्रधान जगदीश उपाध्याय द्वारा किया गया वहीं कंबल वितरण के दौरान मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा की इस भीषण ठंड में गलन और ठिठुरन से बचने के लिए आज उन जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाना सबसे पुनीत कार्य है।धीरज चौबे प्रधान, संतोष दुबे, विनोद उपाध्याय, कल्लू उपाध्याय,चंदू यादव को संगठन द्वारा अंग वस्त्र देकर भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंडित गोरखनाथ दुबे, द्वारिका नाथ दुबे, सुधांशु दुबे, डॉक्टर नीरज दुबे, आशुतोष दुबे, सीतांशु दुबे, सुरेंद्रनाथ तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, श्याम मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, पंकज उपाध्याय, दीपक मिश्रा, संजय तिवारी, संदीप मिश्रा, अमरपाल तिवारी, रमेश मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, सुरेश दुबे, नवीन उपाध्याय, भोला मिश्रा, अंबिका दुबे ब्रह्म प्रकाश उपाध्याय, अखिलेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, अशोक सिंह अखंड राजपूताना चालू भैया तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Post a Comment