देवी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर होगा कंबल वितरण का आयोजन
देवी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर होगा कंबल वितरण का आयोजन
महराजगंज जौनपुर
क्षेत्र के फूल्लन देवी इंटर कॉलेज कोल्हुआ के प्रांगण में 24 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को समय प्रातः 10:00 बजे से स्मृतिशेष देवी प्रसाद सिंह प्रधान की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल एवं पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया है कार्यक्रम के आयोजन सुशील कुमार सिंह टिंकू ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, आशीष सिंह समाजसेवी दिल्ली उपस्थित रहेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि में सतीश कुमार सिंह भाजपा नेता, विवेक सिंह राजा भाजपा नेता, शैलेश ठाकुर डायरेक्टर आकृति उन्नति जागृति हॉस्पिटल मुंबई, विनय कुमार सिंह प्रमुख पति, प्रमोद पाठक उद्योगपति गुजरात, अंबरीश सिंह, डॉ विवेक सिंह, कौशलेंद्र सिंह, रितिका दुबे मौजूद रहेगी वही जानकारी देते हुए यह भी बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जहां विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह प्रधानाचार्य चंदन सिंह तथा शुभम काशी की देखरेख में सारा कार्य संपन्न होगा।

Post a Comment