Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बीएमसी चुनाव में महराजगंज के लाल ने दर्ज की जीत गांव में खुशी का माहौल

बीएमसी चुनाव में महराजगंज के लाल ने दर्ज की जीत गांव में खुशी का माहौल



महराजगंज जौनपुर 


मीरारोड मुंबई  के वरिष्ठ समाजसेवी सराय भानी निवासी विवेक उपाध्याय पुत्र महेंद्र उपाध्याय शिक्षक संस्कृत महाविद्यालय उदयभानपुर कोल्हुआ मीरा रोड प्रभाग संख्या 18 से भाजपा के नगरसेवक का चुनाव जीत चुके हैं।चुनाव परिणाम आने पर हर्ष व्याप्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमें लगातार जनता का समर्थन मिला और  प्रभाग नंबर 18 रिहाईशी जन एवं सभी मित्र मंडली के समर्थन से यह जीत मिली है। जीत के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन प्रणाली को देखते हुए आज जनता अपने चहूंमुखी विकास एवं राष्ट्र धर्म के प्रति सजग है जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस पर विशेष बल दिया जा रहा है। पार्टी के सभी दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करुंगा। वही अपने क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुंबई आकर और हमारे लिए जनता से वोट मांग कर हमें जीत दर्ज कराने में उनका भी बड़ा योगदान रहा है। और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं