श्री ब्रह्म बाबा मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा माघ मेला में किया गया दान
श्री ब्रह्म बाबा मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा माघ मेला में किया गया दान
प्रयागराज
माघ मेला हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्ष 2026 में यह मेला 3 जनवरी से आरंभ होकर 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा। यह आयोजन हर वर्ष प्रयागराज में होता है। माघ मेले के दौरान गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस समय स्नान और दान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और किए गए दान से पितरों को शांति मिलती है। वही आपको बता दें की श्री ब्रह्म बाबा मानव कल्याण ट्रस्ट के द्वारा माघ मेले में आए हुए श्रद्धालुओं साधु संतों एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया जैसा कि हर वर्ष यह कार्य ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। माघ मेले का समय बेहद पावन माना जाता है। इस अवधि में किया गया दान मनुष्य के भीतर जमी नकारात्मकता को दूर करता है और मन, विचार व कर्म को पवित्र बनाता है। दान करने से व्यक्ति में विनम्रता और संतोष का भाव उत्पन्न होता है।
माघ का महीना ठंड से भरा होता है, इसलिए इस समय कपड़ों का दान विशेष शुभ माना गया है। माघ मेले में वस्त्र और गर्म कंबल दान किए जा सकते हैं। ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और पुण्य बढ़ता है।माघ मेले में कंबल, रजाई, गर्म बिस्तर या चरपाई का दान करना अच्छा माना जाता है।

Post a Comment