भगवान श्री रामचंद्र जी के राज तिलक के साथ हुआ कथा विश्राम
भगवान श्री रामचंद्र जी के राज तिलक के साथ हुआ कथा विश्राम
कथा विश्राम में उमड़ा जन सैलाब
महराजगंज जौनपुर
क्षेत्र के सवंसा हनुमान मंदिर पर चल रही पांच दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का सोमवार के दिन विश्राम हुआ। प्रभु हमारे आचरण और उत्तम विचार पर विराजमान होने चाहिए यही उनकी सबसे बड़ी भक्ति है उक्त बातें श्री राम कथा महोत्सव के विश्राम दिवस पर कथा व्यास अनिल पाण्डेय जी ने कथा के दौरान कही विश्राम दिवस पर राम सीता के राज्याभिषेक का अनुकरण किया तथा सीता हरण, रावण वध, राम हनुमान मिलन, राज्याभिषेक प्रसंग कथा व्यास द्वारा सुनाया गया। श्री राम जी के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि उन्होंने आदर्श राजा उत्कृष्ट भाई श्रेष्ठ पुत्र महान मित्र की भूमिका एक साथ निभाई तथा एक मानक स्थापित किया कथा महोत्सव में भगवान राम के राजतिलक के साथ कथा का विश्राम हुआ वहीं पंडित अखिलेश चंद्र मिश्र द्वारा कथा व्यास एवं वादक को अंग वस्त्र एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया कथा के दौरान कथा व्यवस्थापक यादवेंद्र प्रताप सिंह लवकुश पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा आए हुए आगंतुकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जिनमें भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति क्षत्रिय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह जिला अध्यक्ष अशोक सिंह एवं ब्राह्मण संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे अभय सिंह सिद्धार्थ सिंह मंडल अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। कथा संचालन का कार्य शुभम काशी एवं आरती प्रसाद की देखरेख मंदिर के पुजारी श्याम शंकर उपाध्याय,सूरज सिंह तथा निखिल सिंह द्वारा की गई वहीं महराजगंज के पत्रकारों को भी कथा व्यास द्वारा सम्मानित किया गया कथा में उपस्थित रहे जिनमें सुरेंद्रनाथ तिवारी, नागेंद्र कुमार मिश्रा वशिष्ठ, श्याम मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, रमेश चंद्र मिश्र, पंकज उपाध्याय, भोला मिश्र, दीपक मिश्रा,अमरपाल तिवारी, इंद्रेश मिश्रा, संजय तिवारी, रामसागर गोस्वामी, अंबुज सिंह, अतुल तिवारी, रोहित मिश्रा, राय अखिलेश सिंह, शार्दुल सिंह तथा हजारों की संख्या में कथा प्रेमी उपस्थित रहे।

Post a Comment